शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने किया लाभांश का ऐलान

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने शुक्रवार को शेयरों पर लाभांश के भुगतान का ऐलान कर दिया।

बैंक ने 5 रुपये प्रति वाले 100 करोड़ 8.10% गैर-परिवर्तनीय स्थायी गैर-संचयी वरीयता शेयरों पर लाभांश देने की घोषणा कर दी। 14 मार्च को कोटक महिंद्रा बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी दी।
इन शेयरों पर 02 अगस्त 2018 से 31 मार्च 2019 तक का लाभांश दिया जायेगा। लाभांश के भुगतान के लिए 22 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 54.80 रुपये या 4.31% की वृद्धि के साथ 1,325.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,52,871.75 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,424.00 रुपये और निचला स्तर 1,002.30 रुपये रहा है।
बता दें कि हाल ही कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी एमसीएलआर भी घटायी है। बैंक ने यह दर एक दिन के लिए 8.35% से घटा कर 8.30%, तीन महीनों के लिए 8.65% से कम कर 8.60%, 6 महीनों के लिए 8.85% से घटा कर 8.80% और एक साल के लिए 9.05% से घटा कर 9.00% कर दी।
एमसीएलआर वह दर होती है, जिसके नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख