शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक और नयी दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने वाल्सर्टन और हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड (Valsartan and Hydrochlorothiazide) की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है।
इस दवा का उपयोग उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए किया जाता है। उच्च रक्तचाप को कम करने से स्ट्रोक, दिल के दौरे और गुर्दे की समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। कैडिला हेल्थकेयर इस दवा का उत्पादन मौरेया, अहमदाबाद में स्थित अपने फॉर्मुलेशंस संयंत्र में करेगी।
इससे पहले हाल ही में कंपनी को यूएसएफडीए से पोटेशियम क्लोराइड एक्सटेंडेड-रिलीज कैप्सूल की बिक्री की मंजूर मिली थी, जो एक मिनरल पूरक है। इसका उपयोग रक्त में पोटेशियम की कम मात्रा का इलाज करने या रोकने के लिए किया जाता है। पोटेशियम कोशिकाओं, गुर्दे, हृदय, मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 11.90 रुपये या 3.60% की वृद्धि के साथ 342.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 35,037.59 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 432.40 रुपये और निचला स्तर 306.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!