शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुआरी ग्लोबल (Zuari Global) ने किया फोर्ट फर्नीचर प्रोडक्ट्स के 48.98% शेयरों का अधिग्रहण

जुआरी ग्लोबल (Zuari Global) ने फोर्ट फर्नीचर प्रोडक्ट्स (Forte Furniture Products) की 48.98% हिस्सेदारी खरीद ली है।

जुआरी ग्लोबल ने फोर्ट फर्नीचर की यह हिस्सेदारी अपनी ही सहायक कंपनी इंडियन फर्नीचर प्रोडक्ट्स (Indian Furniture Products) से खरीदी है। दोनों कंपनियों के बीच 10 रुपये प्रति वाले 1,37,20,000 शेयरों के लिए 13,85,72,000 रुपये का सौदा हुआ है।
गौरतलब है कि फोर्ट फर्नीचर की स्थापना 01 फरवरी 2017 को की गयी थी। यह इंडियन फर्नीचर और पोलैंड की फैब्रिकी मेबल की 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी है। इसे पूरे भारत भर में फर्नीचर के निर्माण और बिक्री के व्यवसाय के लिए शुरू किया गया था। वित्त वर्ष 2017-18 में फोर्ट फर्नीचर का कुल कारोबार 50.84 करोड़ रुपये का रहा था।
उधर बीएसई में जुआरी ग्लोबल का शेयर 112.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हरे निशान में 116.20 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 0.10 रुपये या 0.09% की मामूली गिरावट के साथ 112.30 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 330.62 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 212.15 रुपये और निचला स्तर 92.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!