शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) के शेयर में करीब 3% की तेजी

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) के शेयर में करीब 3% की तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल प्रकाश इंडस्ट्रीज को अपने पाइप कारोबार को एक अलग कंपनी में अलग करने के लिए एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण) से मंजूरी मिल गयी है। अब प्रकाश इंडस्ट्रीज अपने पीवीसी पाइप एवं फिटिंग और लचीली पैकेजिंग कारोबार को प्रकाश पाइप्स (Prakash Pipes) नामक कंपनी में स्थापित करेगी।
उधर बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर 90.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हरे निशान में 94.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 2.60 रुपये या 2.87% की वृद्धि के साथ 93.25 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,526.48 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 232.40 रुपये और निचला स्तर 67.00 रुपये रहा है।
1980 में शुरू की गयी प्रकाश इंडस्ट्रीज फेरो एलॉयज, एमएस टीएमटी / एमएस कॉयल और संबद्ध उत्पादों, एचबी वायर रॉड और पीवीसी पाइप तथा सॉकेट्स का उत्पादन करती है। कंपनी के सेगमेंट में पावर, स्टील और पीवीसी पाइप शामिल हैं। वहीं इसकी उत्पाद श्रेणी में स्पंज आयरन, पावर, वायर रॉड, थर्मो मेकैनिकल ट्रीटमेंट (टीएमटी) बार और कठोर पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) पाइप शामिल हैं। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!