शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरईसी (REC) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर के करीब

बिजली क्षेत्र की सरकारी इन्फ्रा वित्त कंपनी आरईसी (REC) का शेयर आज पिछले 52 हफ्तों के शिखर के काफी करीब पहुँचा है।

बीएसई में आरईसी का शेयर 144.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले गिरावट के साथ 144.10 रुपये पर खुला। मगर सवा 10 बजे इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया और 146.20 रुपये का शिखर छुआ, जो इसके पिछले 52 हफ्तों के सर्वाधिक भाव 146.90 रुपये के काफी करीब है।
हालाँकि इसके बाद कंपनी के शेयर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। करीब साढ़े 10 बजे यह 0.10 रुपये या 0.07% की मामूली वृद्धि के साथ 144.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,577.06 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 89.10 रुपये रहा है।
बता दें कि बुधवार 20 मार्च को आरईसी के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें अगले वित्त वर्ष के लिए बाजार ऋण कार्यक्रम से संबंधित एक प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा।
गौरतलब है कि नवरत्न कंपनी आरईसी विद्युत क्षेत्र की केंद्रीय और राज्यीय सरकारी कंपनियों, बिजली बोर्डों, ग्रामीण इलेक्ट्रिक सहकारी, गैर सरकारी संगठन और निजी बिजली डेवलपर्स को कर्ज देती है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख