शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) को मिला 169 करोड़ रुपये का ठेका

निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) को 169.22 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को झारखण्ड सम्पूर्ण जीवन अच्छादान योजना चरण- II के तहत झारखंड में पैकेज -4 के ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यों के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम से ठेके का इरादा पत्र मिला है। पैकेज-4 में झारखंड के राँची, खुंती, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा जिले शामिल हैं।
इस बीच बीएसई में अशोक बिल्डकॉन का शेयर 136.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 139.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 139.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे यह 0.10 रुपये या 0.07% की मामूली वृद्धि के साथ 136.90 रुपये पर चल रहा है, मगर सुबह इसमें करीब 2% की मजबूती देखने को मिली थी। मौजूदा भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,843.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 196.73 रुपये और निचला स्तर 93.15 रुपये रहा है।
अशोक बिल्डकॉन सड़कों के निर्माण और रखरखाव व्यापार में सक्रिय है। कारोबार के लिए कंपनी के तीन आयाम हैं, जिनमें निर्माण और अनुबंध संबंधी गतिविधियाँ, बीओटी प्रोजेक्ट्स और माल की बिक्री शामिल हैं। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख