शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण 12.5% से ज्यादा उछला एसपीएमएल इन्फ्रा (SPML Infra) का शेयर

आज एसपीएमएल इन्फ्रा (SPML Infra) के शेयर में 12.5% से ज्यादा की उछाल देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी ने 883 करोड़ रुपये के ठेके मिलने का ऐलान किया है। एसपीएमएल इन्फ्रा को गुजरात, मणिपुर और पंजाब में जलापूर्ति और सिंचाई परियोजना के लिए चार नये ठेके मिले हैं, जिनका कुल मूल्य 883 करोड़ रुपये है।
एसपीएमएप इन्फ्रा के अध्यक्ष सुभाष सेठी ने मजबूत निष्पादन क्षमता और नवीनतम तकनीकी नवाचारों के सहारे सभी परियजोनाओं को समय पूरा करने के लिए आश्वस्तता जतायी है। सेठी के अनुसार नये ठेकों से मिलने वाली पूँजी का असर अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से कंपनी के वित्तीय नतीजों पर दिखने लगेगा। सेठी ने कहा है कि इनसे कंपनी की ग्रोथ मजबूत और लाभप्रदता सुधरेगी।
इस बीच बीएसई में एसपीएमएल इन्फ्रा का शेयर 30.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 33.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 37.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 1 बजे यह 3.95 रुपये या 12.78% की वृद्धि के साथ 34.85 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 127.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 124.00 रुपये और निचला स्तर 27.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!