शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नयी शाखाओं की घोषणा से इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर पिछले एक महीने के शिखर तक चढ़ा। बैंक ने दिल्ली के सदर बाजार में एक नयी शाखा का शुभारंभ किया है।

बैंक की नयी शाखा में एटीएम (ATM) भी है। इसके साथ ही इंडसइंड बैंक की दिल्ली में 54 और एनसीआर (NCR) में 105 शाखाएँ हो गयी हैं।
इंडसइंड बैंक ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में भी एक नयी शाखा का शुभारंभ किया है, जो एटीएम से लैस है। बता दें कि यह राज्य में बैंक की 175वीं शाखा है। 1994 में शुरु हुए इंडसइंड बैंक की दिसंबर 2018 तक 1,558 शाखाएँ और 2,453 एटीएम (ATM) थे। वहीं बैंक के लंदन, दुबई और अबू धाबी में प्रतिनिधि दफ्तर मौजूद हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,700.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 1,712.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,733.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का शिखर है।
करीब 2 बजे बैंक के शेयरों में 13.35 रुपये या 0.78% की वृद्धि के साथ 1,714.10 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,03,299.63 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,037.90 रुपये और निचला स्तर 1,333.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख