शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने किया जेरॉक्स कॉर्पोरेशन (Xerox Corporation) से समझौता

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) ने अमेरिकी प्रिंट और डिजिटल दस्तावेज उत्पाद विक्रेता कंपनी जेरॉक्स कॉर्पोरेशन (Xerox Corporation) से हाथ मिलाया है।

दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के तहत जेरॉक्स एचसीएल से कुछ वैश्विक प्रशासनिक और समर्थन कार्यों को आउटसोर्स करेगी, जिनमें चयनित सूचना प्रौद्योगिकी और वित्त कार्य (अकाउंटिंग रहित) शामिल हैं।
सात वर्षों के दौरान लेन-देन राशि 1.3 अरब डॉलर होगी। जेरॉक्स को बेहतर सेवा स्तर और महत्वपूर्ण लागत बचत प्रदान करने के लक्ष्य के साथ एचसीएल के सॉफ्टवेयर, उपकरण और अन्य प्रौद्योगिकी में विशेष निवेश किये जाने की उम्मीद है।
दूसरी तरफ बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 1,174.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,178.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,192.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 11 बजे के करीब यह 8.00 रुपये या 0.68% की मजबूती के साथ 1,182.55 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस स्तर पर कंपनी की बाजार पूँजी 60,070.97 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,209.40 रुपये और निचला स्तर 893.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!