शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

3,950 करोड़ रुपये की संपत्तियाँ बेचने की खबर से ऊपरी सर्किट पर होटल लीलावेंचर का शेयर

होटल लीलावेंचर (Hotel Leelaventure) का शेयर आज 5% की जोरदार तेजी के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

होटल लीलावेंचर ने अमेरिकी संपत्ति प्रबंधन कंपनी ब्रूकफील्ड एसेड मैनेजमेंट (Brookfield Asset Management) को अपना आतिथ्य और होटल संचालन व्यवसाय बेचने का निर्णय लिया है। कंपनी 3,950 करोड़ रुपये में ब्रूकफील्ड को बेंगलुरु, दिल्ली, उदयपुर और चेन्नई में स्थित अपनी चार होटल संपत्तियाँ बेचने जा रही है।
होटल लीलावेंचर आतिथ्य और होटल संचालन व्यवसाय के साथ ही लीला पैलेसेज ऐंड रिसॉर्ट्स, जिसके पास आगरा में होटल तैयार करने के लिए लाइसेंस और प्रॉपर्टी है, में अपनी 100% हिस्सेदारी भी बेच रही है।
दूसरी तरफ बीएसई में होटल लीलावेंचर का शेयर 11.08 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सीधे 11.63 रुपये के ऊपरी सर्किट पर खुला। शुरू से ही शेयर में कोई बदलाव नहीं आया। सवा 12 बजे के करीब यह 0.55 रुपये या 4.96% की मजबूती के साथ 11.63 रुपये के भाव पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 733.33 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 21.50 रुपये और निचला स्तर 8.61 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!