शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोल्टास (Voltas) ने पेश की एडजस्टेबल इन्वर्टर एसी की नयी रेंज

टाटा ग्रुप (Tata Group) की प्रमुख एयर कंडीशनर (एसी) कंपनी वोल्टास (Voltas) ने एडजस्टेबल इन्वर्टर एसी की नयी रेंज लॉन्च की है।

वोल्टास के नये एडजस्टेबल इन्वर्टर एसी की खासियत है कि यह 'फ्लेक्सिबल एयर कंडीशनिंग' तकनीक से लैस है, जिसके जरिये कमरे में परिवेशी गर्मी या लोगों की संख्या के लिहाज से इसकी क्षमता को 1.5 टन से घटा कर 1 टन और इसका उल्टा भी किया जा सकता है। इस नयी सुविधा से उपभोक्ताओं की लागत में कमी और बचत होगी।
वोल्टास की 2019 एसी उत्पाद रेंज में 100 से अधिक एसकेयू (स्टॉक कीपिंग यूनिट) हैं। इनमें इन्वर्टर एसी में 39 एसकेयू, स्पलिट एसी में 26 और विंडो एसी में 32 एसकेयू हैं।
कंपनी ने अपने वोल्टास फ्रेश एयर कूलर्स के भी 39 नये एसकेयू को स्मार्ट ह्यूमिडिटी कंट्रोलर के साथ लॉन्च किया है। ये कूलर विभिन्न उप-श्रेणियों में हैं, जिनमें पर्सनल, विंडो, टावर और डेजर्ट एयर कूलर शामिल हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में वोल्टास का शेयर 604.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 604.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 608.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.15 रुपये या 0.02% की मामूली वृद्धि के साथ 604.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,983.78 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 664.60 रुपये और निचला स्तर 471.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!