शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया दो नये स्टोरों का शुभारंभ

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने दो नये स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 1-1 स्टोर खोला है। इसके साथ ही भारत के 17 राज्यों के 166 शहरों में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 209 हो गयी है। उत्तर प्रदेश में कंपनी का यह 84वाँ स्टोर है, जबकि पश्चिम बंगाल में इसके कुल 12 स्टोर हो गये हैं। नये स्टोर के शुभारंभ की खबर से वी-मार्ट के शेयर भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
इससे पहले 12 मार्च को वी-मार्ट ने उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में तीन नये स्टोरों की शुरुआत की थी।
दूसरी तरफ बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 2,635.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,635.20 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 2,700.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। ढाई बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 44.20 रुपये या 1.68% की वृद्धि के साथ 2,680.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,858.84 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 3,298.00 रुपये और निचला स्तर 1,819.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख