शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इतिहाद (Etihad) नहीं करेगी जेट एयरवेज (Jet Airways) में और निवेश

खबरों के अनुसार यूएई की विमानन कंपनी इतिहाद (Etihad) ने सकंट से गुजर रही जेट एयरवेज (Jet Airways) में और निवेश न करने के बारे में एसबीआई (SBI) को अवगत करा दिया है।

साथ ही इतिहाद कर्जदाताओं के समूह द्वारा तैयार किये गये पूँजी जुटाने वाले सौदे का भी हिस्सा नहीं होगी। बता दें कि खाड़ी देश की विमानन कंपनी की योजना जेट एयरवेज से बाहर निकलने की है। इस समय इतिहाद की जेट में करीब 24% हिस्सेदारी है।
इस बीच खबर यह भी है कि जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल और उनके बेटे निवान गोयल ने दोहा पहुँचे हैं और कतर एयरवेज के वैश्विक सीईओ अकबर अल-बाकेर को एक प्रस्तुति दी है।
वहीं जेट एयरवेज के विमानों का संचालन रुकने का सिलसिला भी बरकरार है। पट्टा करार के तहत पट्टेदारों को विमानों के किराये का भुगतान न करने के कारण जेट एयरवेज को सोमवार को 4 और विमानों का संचालन रोकना पड़ा, जिसके कारण कंपनी की कई उड़ानें रद्द हो गयी हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 237.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 235.10 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 224.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 12.00 रुपये या 5.06% की गिरावट के साथ 225.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,555.94 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 708.15 रुपये और निचला स्तर 163.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!