शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) ने ऐसे जुटाये 150 करोड़ रुपये

दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) ने 150 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

आज कंपनी की एनसीडी समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी गयी। कंपनी ने इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी जारी किया है। साथ ही इन्हें एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध किये जाने का भी प्रस्ताव है।
एलेम्बिक फार्मा द्वारा जारी किये डिबेंचर 18 मार्च 2022 को मैच्योर होंगे और इन पर 8.37% प्रति वर्ष की दर से ब्याज का भुगतान किया जायेगा।
उधर बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 539.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 542.60 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 546.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 0.85 रुपये या 0.16% की बढ़ोतरी के साथ 540.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,179.86 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 664.00 रुपये और निचला स्तर 412.40 रुपये रहा है।
वड़ोदरा, गुजरात में स्थित 1907 में स्थापित की गयी एलेम्बिक फार्मा एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है। इसके पैनलव, गुजरात में काराखडी और सिक्किम में विनिर्माण संयंत्र मौजूद हैं। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख