शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनसीजी (ONGC) के शेयर में 2% से अधिक की गिरावट

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनसीजी (ONGC) के शेयर में 2% से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है।

ओएनजीसी ने 23 मार्च को अपने निदेशक मंडल की होने जा रही बैठक का ऐलान किया है, जिसमें अंतरिम लाभांश (यदि हो) पर विचार और घोषित किया जायेगा। साथ ही कंपनी ने 27 मार्च को उन शेयरधारकों की पहचान करने के लिए बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है, जिन्हें लाभांश का भुगतान किया जायेगा।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 157.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 153.45 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब 10 बजे ओएनजीसी का शेयर 3.25 रुपये या 2.07% की कमजोरी के साथ 153.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,97,310.99 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 191.85 रुपये और निचला स्तर 127.90 रुपये रहा है।

बता दें कि ओएनजीसी देश के कच्चे तेल का लगभग 70% (देश की कुल माँग का लगभग 30% के बराबर) और प्राकृतिक गैस का लगभग 62% उत्पादन करती है (शेयर मंथन, 20 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!