शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील बीएसएल ने लिया टाटा स्टील (Tata Steel) को शेयर जारी करने का निर्णय

टाटा स्टील बीएसएल (Tata Steel BSL) की निदेशक समिति ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर टाटा स्टील (Tata Steel) को 11.09% शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

टाटा स्टील बीएसएल, जिसे पहले भूषण स्टील के नाम से जाना जाता था, टाटा स्टील को 10 रुपये प्रति वाले 6,50,00,00,000 शेयर जारी करेगी, जिनका कुल मूल्य 6,500 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि टाटा स्टील ने पिछले साल भूषण स्टील का अपनी सहायक कंपनी बामनीपाल स्टील (Bamnipal Steel) के जरिये अधिग्रहण किया था।
दूसरी तरफ बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 526.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 525.25 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 521.15 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब साढ़े 10 बजे टाटा स्टील का शेयर 5.05 रुपये या 1.96% की गिरावट के साथ 521.20 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 59,747.13 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 646.70 रुपये और निचला स्तर 442.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!