शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : माइंडट्री, पिरामल एंटरप्राइजेज, अदाणी ट्रांसमिशन, जी एंटरटेनमेंट और पावर फाइनेंस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें माइंडट्री, पिरामल एंटरप्राइजेज, अदाणी ट्रांसमिशन, जी एंटरटेनमेंट और पावर फाइनेंस शामिल हैं।

द इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट - सहायक कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले 5,43,60,000 शेयर वापस खरीदे।
माइंडट्री - निदेशक मंडल ने शेयर बायबैक का निर्णय टाल दिया।
पिरामल एंटरप्राइजेज - कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 3,500 डिबेंचर की पुनर्खरीद की।
अदाणी ट्रांसमिशन - बोर्ड ने 1,000 करोड़ रुपये के 10,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर वापस खरीदने की मंजूरी दी।
टाटा स्टील बीएसएल - बोर्ड ने 420 करोड़ 11.09% गैर-परिवर्तनीय प्रतिदेय प्राथमिकता वाले शेयरों को टाटा स्टील को आवंटित करने की मंजूरी दी।
जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज - कंपनी ने 39,49,105 सीरीज बी गैर-सूचीबद्ध शेयरों को रिडीम कर दिया है।
सन टीवी नेटवर्क - बोर्ड ने आर महेश कुमार को अतिरिक्त निदेशक के साथ-साथ प्रबंध निदेशक नियुक्त किया।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक - बैंक ने एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के सभी 2,71,97,743 इक्विटी शेयर बेच दिये।
बॉश - कंपनी ने प्रेटल इंडिया के साथ संयुक्त उद्यम करार किया।
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, आरईसी - पीएफसी ने आरईसी में भारत सरकार की 52.63% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!