शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) की इकाई खरीदेगी ट्रांसर्व (Transerv) में हिस्सेदारी

पूँजी बाजार सेवा प्रदाता कंपनी इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) की सहायक इकाई आईसीएफएल (ICFL) ट्रांसर्व (Transerv) में 42% हिस्सेदारी खरीदेगी।

बता दें कि आईसीएफएल की निवेश समिति ने एक या अधिक किस्तों में ट्रांसर्व की हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर खरीद करार को मंजूरी दे दी है।
ट्रांसर्व एक डिजिटल भुगतान कंपनी है, जो उपभोक्ताओं और व्यवसायों को भुगतान उत्पाद प्रदान करती है। ट्रांसर्व कई प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट जारी करती है, जिनमें डेबिट कार्ड और डिजिटल वॉलेट शामिल हैं। आईसीफएल ट्रांसर्व की 42% हिस्सेदारी 167 रुपये प्रति शेयर की दर से 46 करोड़ रुपये में अधिग्रहित करेगी।
उधर बीएसई में इंडियाबुल्स वेंचर्स का शेयर 281.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़त के साथ 284.60 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 290.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
पौने 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.85 रुपये या 1.01% की वृद्धि के साथ 284.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,199.56 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 819.95 रुपये और निचला स्तर 238.00 रुपये रहा है। इंडियाबुल्स वेंचर्स के देश के 124 शहरों में दफ्तर मौजूद हैं। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!