शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स (TVS Electronics) ने किया सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बेचने के लिए करार

टीवीएस ग्रुप (TVS Group) की विद्युत उत्पाद निर्माता कंपनी टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स (TVS Electronics) ने अपनी सहायक इकाई में हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया है।

टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स ने बेनानी फूड्स (Benani Foods) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए वेकूल फूड्स ऐंड प्रोडक्ट्स (Waycool Foods and Products) के साथ 1.63 करोड़ रुपये का शेयर खरीद समझौता किया है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में बेनानी फूड्स ने टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स की आमदनी में 4.44 करोड़ रुपये या 0.1% का योगदान दिया था।
दूसरी तरफ बीएसई में टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 184.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 185.00 रुपये पर खुला। आज के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 186.65 रुपये और निचला स्तर 178.10 रुपये रहा। अंत में यह 5.40 रुपये या 2.92% की कमजोरी के साथ 179.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 333.82 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 557.00 रुपये और निचला स्तर 143.00 रुपये रहा है।
1986 में स्थापित की गयी टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स आईटी उत्पाद, डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर, प्रिंटर सप्लाई, कीबोर्ड, मोबाइल, माउस, और सेट टॉप बॉक्स आदि का डिजाइन, निर्माण और वितरण करती है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख