शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनसीजी (ONGC) ने किया लाभांश का ऐलान

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनसीजी (ONGC) ने लाभांश के भुगतान का ऐलान कर दिया है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 5 रुपये प्रति वाले शेयरों पर 1 रुपये प्रति की दर से लाभांश देने की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने 27 मार्च को उन शेयरधारकों की पहचान करने के लिए बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है, जिन्हें लाभांश का भुगतान किया जायेगा। कंपनी 29 मार्च और इसके बाद से लाभांश देगी।
इस बीच बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 152.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 152.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 151.60 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब 10 बजे ओएनजीसी का शेयर 0.45 रुपये या 0.29% की कमजोरी के साथ 152.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,95,193.51 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 191.85 रुपये और निचला स्तर 127.90 रुपये रहा है।
बता दें कि ओएनजीसी देश के कच्चे तेल का लगभग 70% (देश की कुल माँग का लगभग 30% के बराबर) और प्राकृतिक गैस का लगभग 62% उत्पादन करती है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख