शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने आरबीआई (RBI) को दी 13.26 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने आरबीआई (RBI) को 13.26 करोड़ रुपये के घोटाले की जानकारी दी है।

बैंक ने कहा है कि फंड आधारित कार्यकारी सुविधा में हेरा-फेरी करके यह रकम एसआरएस फाइनेंस (SRS Finance) को की गयी वित्तीय सहायता में हुई है। कर्नाटक बैंक के अनुसार इसने बहु-बैंकिंग व्यवस्था प्रबंधन और आवश्यक लेखांकन उपचार के तहत वित्तीय सहयता दी, जो आरबीआई के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार हैं।
इस खबर के बाद आज कर्नाटक बैंक के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर 128.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 124.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 123.75 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब साढ़े 10 बजे कर्नाटक बैंक का शेयर 3.00 रुपये या 2.33% की कमजोरी के साथ 125.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 3,549.55 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 134.45 रुपये और निचला स्तर 92.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख