शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) : नरेश गोयल के निदेशक मंडल से हटने की संभावना

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में 3% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल खबरों के अनुसार जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल (Naresh Goyal) और उनकी पत्नी अनीता गोयल (Anita Goyal) संकट से गुजर रही विमानन कंपनी के निदेशक मंडल से हट सकते हैं, जबकि मुख्य कार्यकारी विनय दुबे के जेट एयरवेज बोर्ड में बने रहने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि जेट एयरवेज के ऋणदाताओं ने एक वैकल्पिक बचाव योजना पर काम किया, जिसमें कंपनी में बहुमत नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करना और पूरे बोर्ड का पुनर्गठन करना शामिल है।
अब चालू वित्त वर्ष के समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए ऋणदाता समाधान योजना को पूरा करने की जल्दी में हैं। कंपनी के कर्जदाताओं ने गोयल को तुरंत पद छोड़ने और नया प्रबंधन तैयार करने के लिए कहा है। समाधान योजना के मुताबिक कंपनी में गोयल की हिस्सेदारी घट कर 10% रह जायेगी।
करीब 25 साल पहले 1993 में नरेश गोयल ने अपनी पत्नी के साथ मिल कर जेट एयरवेज की स्थापना की थी।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 225.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 222.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 235.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 233.10 रुपये या 3.21% की मजबूती के साथ 233.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,647.39 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 650.50 रुपये और निचला स्तर 163.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!