शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने बेची दो सहायक कंपनियाँ, शेयर में तेजी

अक्षय ऊर्जा उत्पादक कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर में करीब 3% की तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल सुजलॉन एनर्जी ने अपनी दो सहायक कंपनियों की बिक्री पूरी कर ली है। सुजलॉन ने एसई सोलर (SE Solar) और गेल सोलरफार्म्स (Gale Solarfarms) को सीएलपी विंड फार्म्स (CLP Wind Farms) को कुल 99.09 करोड़ रुपये में बेचा है।
सुजलॉन एनर्जी ने एसई सोलर में अपनी हिस्सेदारी 76.55 करोड़ रुपये और गेल सोलरफार्म्स में शेष हिस्सेदारी 22.54 करोड़ रुपये में बेची है। इस खबर का सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला है।
बीएसई में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 6.44 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 6.51 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 6.75 रुपये तक चढ़ा है। पौने 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 0.24 रुपये या 3.73% की वृद्धि के साथ 6.68 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,553.61 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 12.39 रुपये और निचला स्तर 2.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख