शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिबेंचर जारी करने की घोषणा से चढ़ा इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) का शेयर

देश की तीसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) के शेयर में 2.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का ऐलान किया है। इंडियाबुल्स रियल एस्टेट कंपनी 6000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।
प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किये जाने वाले डिबेंचरों की परिपक्वता अवधि 36 महीने है, जिन्हें कंपनी बीएसई और/या एनएसई पर सूचीबद्ध करेगी।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 86.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 87.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 90.85 रुपये तक चढ़ा है।
साढ़े 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.25 रुपये या 2.60% की बढ़ोतरी के साथ 88.95 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,011.05 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 223.90 रुपये और निचला स्तर 63.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!