शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निदेशक मंडल की बैठक से पहले माइंडट्री (Mindtree) में 1% की मजबूती

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता माइंडट्री (Mindtree) के शेयर में 1% की मजबूती देखने को मिल रही है।

दरसल आज कंपनी का निदेशक मंडल शेयरों की वापस खरीद पर फैसला ले सकता है। इससे पहले बुधवार 20 मार्च को आईटी कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयर वापस खरीदने (बायबैक) का फैसला टाल दिया था क्योंकि आज ही लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) माइंडट्री के शेयरों के लिए खुली पेशकश (Open Offer) का ऐलान कर सकती है।
खबरों के अनुसार बुधवार की बैठक में माइंडट्री के कुछ निदेशकों ने लार्सन ऐंड टुब्रो के ऑफर पर विचार करने और शेयरों के अधिक भाव के लिए बातचीत करने की सलाह दी थी। माइंडट्री संस्थापक कंपनी के किसी भी प्रतिरोधी अधिग्रहण को विफल करने के लिए शेयर बायबैक पर विचार कर रहे थे। लेकिन लार्सन ऐंड टुब्रो के खुली पेशकश की घोषणा के बाद बाजार नियामक सेबी (SEBI) के नियम माइंडट्री को अब अपने शेयर वापस खरीदने से रोकते हैं।

हाल ही में लार्सन ऐंड टुब्रो ने माइंडट्री के शेयरों को 980 रुपये प्रति की दर से 3,269 करोड़ रुपये में खरीदने का ऐलान किया था। इसके लिए कंपनी वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) की हिस्सेदारी खरीदेगी। वीजी सिद्धार्थ कॉफी डे (Coffee Day) के संस्थापक और माइंडट्री में सबसे बड़े शेयरधारक हैं।

बीएसई में माइंडट्री का शेयर 940.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 948.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 952.55 रुपये तक चढ़ा है।
1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 10.10 रुपये या 1.07% की बढ़ोतरी के साथ 950.35 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,606.08 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,181.90 रुपये और निचला स्तर 752.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख