शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केएनआर कंस्ट्रक्शंस (KNR Constructions) को मिला ठेका, शेयर में करीब 1.5% की मजबूती

निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी केएनआर कंस्ट्रक्शंस (KNR Constructions) के शेयर में लगभग 1.5% की मजबूती है।

कंपनी को तमिलनाडु के जिला सलेम में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 232.83 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसी खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
सलेम के सीऐंडएम राजमार्ग के अधीक्षक इंजीनियर से मिले ठेके के तहत केएनआर कंस्ट्रक्शंस को 24 महीनों के भीतर रामनाथपुरम और सुंगम जंक्शन पर फ्लाईओवर का निर्माण करना है।
दूसरी तरफ बीएसई में केएनआर कंस्ट्रक्शंस का शेयर 258.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह कमजोरी के साथ 251.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 264.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 3.80 रुपये या 1.47% की वृद्धि के साथ 262.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,684.17 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 339.40 रुपये और निचला स्तर 163.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख