शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को यूएसएफडीए से मिली नयी दवा के लिए मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एक नयी दवाई के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को टाडालाफिल (Tadalafil) गोली के लिए यूएसएफडीए ने मंजूरी दी है, जिसका उपयोग स्तंभन दोष (Erectile Dysfunction) और पुरस्थ ग्रंथि में अतिवृद्धि के संकेत और लक्षण के इलाज में किया जाता है। आँकड़ों के मुताबिक अमेरिका में दिसंबर 2018 तक टाडालाफिल का बिक्री आँकड़ा 1.8 अरब डॉलर का रहा।
इस बीच बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 529.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 537.00 रुपये पर खुला। मगर करीब साढ़े 11 बजे यह लाल निशान पहुँच गया और फिर 527.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.55 रुपये या 0.48% की गिरावट के साथ 527.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,934.79 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 664.00 रुपये और निचला स्तर 412.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!