शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेल्को (Nelco) बेचेगी नेलिटो सिस्टम्स में हिस्सेदारी, शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

प्रमुख सुरक्षा प्रणाली सेवा कंपनी नेल्को (Nelco) ने नेलिटो सिस्टम्स (Nelito Systems) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है।

नेल्को के निदेशक मंडल ने 6.77 करोड़ रुपये के सौदे में जापान की डीटीएस कॉर्प (DTS Corp) को नेलिटो में कंपनी की पूरी 12.3% हिस्सेदारी (2.53 लाख इक्विटी शेयर) बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
नेल्को यह घोषणा बुधवार को बाजार होने के बाद की थी, जिसका सकारात्मक असर आज कंपनी के शेयर पर दिखा है।
बीएसई में नेल्को का शेयर 279.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 285.00 रुपये पर खुल कर 287.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है। करीब 10 बजे यह 4.35 रुपये या 1.56% की मजबूती के साथ 284.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 648.04 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 372.05 रुपये और निचला स्तर 154.00 रुपये रहा है।
देश की अग्रणी उपग्रह संचार कंपनी नेल्को 116 अरब डॉलर वाले टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1940 में की गयी थी। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख