शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डाबर इंडिया (Dabur India) दिसंबर 2019 तक बंद करेगी ट्यूनीशियाई सहायक कंपनी

देश की सबसे बड़ी आयुर्वेदिक दवा और प्राकृतिक उपभोक्ता उत्पाद निर्माताओं में से एक डाबर इंडिया (Dabur India) अपनी ट्यूनीशियाई सहायक कंपनी को दिसंबर 2019 तक बंद करेगी।

डाबर इंडिया ने पहले डाबर ट्यूनीशी (Dabur Tunisie) को मार्च 2019 तक बंद करने का ऐलान किया था। मगर ट्यूनीशिया के कानून के तहत कुछ कानूनी और विनियामक अनुपालन के कारण कंपनी को डाबर ट्यूनीशी को समाप्त करने के लिए समयावधि बढ़ानी पड़ी है। हालाँकि डाबर इंडिया ने डाबर ट्यूनीशी को बंद करने का कोई कारण नहीं बताया है।
दूसरी तरफ बीएसई में डाबर इंडिया का शेयर 412.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 411.35 रुपये पर खुल तक अभी तक के सत्र में 414.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब सवा 11 बजे यह 0.90 रुपये या 0.22% की मजबूती के साथ 413.15 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 72,974.32 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 490.70 रुपये और निचला स्तर 322.70 रुपये रहा है।
1884 में शुरू की गयी डाबर ने 2003 में अपना फार्मा कारोबर अलग किया था। इसके हेल्थकेयर डिवीजन में 260 से अधिक उत्पाद हैं, जो कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किये जाते हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख