शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने किया वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) 1 अप्रैल से अपने यात्री और कारोबारी वाहनों के दाम बढ़ाने जा रही है।

कंपनी ने अपने वाहन मॉडलों की कीमतों में 0.5-2.7% तक की वृद्धि का ऐलान किया है, जो 5,000 रुपये से 73,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।
महिंद्रा ने वाहनों के दाम बढ़ाने के पीछे कमोडिटी कीमतों में वृद्धि का हवाला दिया है। कंपनी के अनुसार इसने लागत कम करने के प्रयास किये, लेकिन मूल्य वृद्धि को रोकना संभव नहीं रहा। इससे पहले टाटा मोटर्स, टोयोटा और जेगुआर लैंड रोवर भी अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा कर चुकी हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 661.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 660.10 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 653.60 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 2 कंपनी के शेयरों में 5.60 रुपये या 0.85% की गिरावट के साथ 656.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 81,553.43 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 992.00 रुपये और निचला स्तर 615.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख