शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार की बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में 5,042 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा

केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में 5.042 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।

सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा में ऐसे समय में निवेश का ऐलान किया है, जब दो अन्य सरकारी बैंकों, देना बैंक (Dena Bank) और विजया बैंक (Vijaya Bank), का इसके साथ विलय होने जा रहा है। इन बैंकों के बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय की योजना 01 अप्रैल से प्रभाव में आ जायेगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा वित्त वर्ष 2018-19 में ही सरकार को निवेश के लिए तरजीही आधार पर इक्विटी शेयर (विशेष प्रतिभूति / बॉन्ड) आवंटित करेगा। सरकार की ओर से निवेश की घोषणा से आज बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 121.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मामूली बढ़त के साथ 121.95 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 130.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का ऊपरी शिखर भी है।
अंत में बैंक का शेयर 8.05 रुपये या 6.62% की जोरदार मजबूती के साथ 129.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 34,285.89 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 157.45 रुपये और निचला स्तर 90.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख