शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एमएसटीसी, ल्युपिन, विप्रो, टाटा मेटालिक्स और अदाणी एंटरप्राइजेज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एमएसटीसी, ल्युपिन, विप्रो, टाटा मेटालिक्स और अदाणी एंटरप्राइजेज शामिल हैं।

एमएसटीसी - आज सूचकांकों पर सूचीबद्ध होगा एमएसटीसी का शेयर।
एनआरबी इंडस्ट्रियल - बोर्ड ने कंपनी को चेयरमैन को 17.50 लाख शेयर आवंटित करने को मंजूरी दे दी।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान पेट्रोलियम - ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज निफ्टी 50 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की जगह लेगी।
टीसीपीएल पैकेजिंग - कुंडिम, गोवा में स्थित कंपनी की नयी इकाई का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू।
ल्युपिन - कंपनी ने अमेरिका में फ्लूओसिनोनाइड मरहम लॉन्च किया।
शीला फोम - एसबीआई एमएफ ने कंपनी में 3.63% हिस्सेदारी खरीदी।
अदाणी एंटरप्राइजेज - सहायक कंपनी ने नयी कंपनी शुरू की।
एचटी मीडिया - एनसीएलटी ने कंपनी और डिजिकंटेंट और इनके शेयरधारकों के बीच एक व्यवस्था योजना को मंजूरी दी।
विप्रो - विप्रो और आईआईटी खड़गपुर के बीच समझौता हुआ।
अभिषेक फिनलीज - कंपनी ने महेंद्र एम शाह को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया।
टाटा मेटालिक्स - टाटा स्टील ने 27,97,000 इक्विटी शेयर और 34,92,500 परिवर्तनीय वारंट अधिग्रहित किये। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख