शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाने से उछला टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) का शेयर

टाटा मेटालिक्स (Tata Metaliks) के शेयर में 5.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी दिख रही है।

दरअसल टाटा स्टील (Tata Steel) ने 179.56 करोड़ रुपये में टाटा मेटालिक्स के 27.97 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। साथ ही टाटा स्टील ने 224.21 करोड़ रुपये में टाटा मेटालिक्स के 34.92 परिवर्तनीय वारंट भी अधिग्रहित किये हैं।
टाटा स्टील ने टाटा मेटालिक्स के शेयर और वारंट दोनों को 642 रुपये की दर से खरीदा है। इससे टाटा स्टील की टाटा मेटालिक्स में हिस्सेदारी 50.09% से बढ़ कर 55.06% हो गयी।
बता दें कि टाटा मेटालिक्स देश की प्रमुख उच्च गुणवत्ता वाले पिग आयरन और डक्टाइल आयरन पाइप निर्माता कंपनी है।
उधर बीएसई में टाटा मेटालिक्स का शेयर 628.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 655.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 669.00 रुपये तक चढ़ा है। सुबह साढ़े 9 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 36.10 रुपये या 5.74% की बढ़ोतरी के साथ 665.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं टाटा स्टील का शेयर 5.95 रुपये या 1.17% की वृद्धि के साथ 512.95 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!