शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) ने मिलाया आईआईटी खड़गपुर से हाथ, शेयर मजबूत

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता कंपनी विप्रो (Wipro) ने आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) के साथ साझेदारी की है।

विप्रो और आईआईटी खड़गपुर ने 5जी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्रों में उद्योग-केंद्रित प्रायौगिक शोध के लिए हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के शोध परिणामों को विप्रो अपने ग्राहकों के लिए समाधान विकसित करने में इस्तेमाल करेगी। वहीं दूसरी तरफ आईआईटी को संयुक्त शोध अंतर्दृष्टि (Research Insights) के व्यावसायीकरण और विप्रो के उद्योग विशेषज्ञता का लाभ प्राप्त होगा।
दोनों संगठन स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और खुदरा क्षेत्र के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लागू एआई शोध पर ध्यान देंगे।
इस खबर से आज विप्रो के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में विप्रो का शेयर 254.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 257.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 259.60 रुपये तक चढ़ा है।
करीब 10 बजे विप्रो के शेयरों में 3.35 रुपये या 1.32% की बढ़ोतरी के साथ 257.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर विप्रो की बाजार पूँजी 1,55,434.18 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 297.00 रुपये और निचला स्तर 190.13 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख