शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस खबर के कारण 1% से अधिक चढ़ा सुवेन लाइफ (Suven Life) का शेयर?

दवा कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) के शेयर में 1% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी को 4 अलग-अलग क्षेत्रों में 1-1 पेटेंट मिला। इसी खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
सुवेन लाइफ जिन जगहों पर उत्पाद पेटेंट मिले हैं, उनमें यूरेशिया, यूरोप, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका शामिल हैं। सुवेन लाइफ को ये सभी पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए नयी रासायनिक दवाओं के लिए प्राप्त हुए हैं। कंपनी को मिले सभी पेटेंटों की वैधता 2034 तक है।
बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर 262.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 264.55 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 266.90 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा।
1 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.80 रुपये या 1.07% की मजबूती के साथ 264.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर दवा कंपनी की बाजार पूँजी 3,371.08 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 337.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 169.35 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख