शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर में 6.5% से ज्यादा की उछाल

खबरों के अनुसार वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) की नजर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के साथ प्रस्तावित 40,000 करोड़ रुपये के ऑप्टिक फाइबर संयुक्त उद्यम में समान हिस्सेदारी पर है।

पिछले महीने खबर आयी थी कि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बीच फाइबर संयुक्त उद्यम के लिए बातचीत चल रही है। यह संयुक्त उद्यम इनकी सह-स्वामित्व वाली टावर कंपनी इंडस टावर्स (Indus Towers) की तरह होगा।
भारती एयरटेल फाइबर संपत्ति के अपने 2,46,000 किलोमीटर लंबे नेटवर्क के लिए नयी इकाई टेलीसॉनिक नेटवर्क्स (Telesonic Networks) शुरू करने जा रही है। वहीं वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में अपनी फाइबर संपत्तियों को एक अलग इकाई का रूप दिया है। इन दोनों का लक्ष्य रिलायंस जियो के 3,00,000 किमी लंबे फाइबर रूट से टक्कर लेना है। जियो ने अपनी फाइबर सेवा का परिक्षण शुरू कर दिया है।
बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर 17.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी के साथ 17.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 20.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है।
ढाई बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.15 रुपये या 6.57% की मजबूती के साथ 18.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 53,591.50 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 47.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 17.06 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। वहीं इस समय एयरटेल का शेयर 3.15 रुपये या 0.95% की मजबूती के साथ 333.60 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!