शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) को मिले 588 करोड़ रुपये के ठेके

प्रमुख विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) को 588 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को यह ठेके अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्युशन कारोबार में प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में कंपनी को मिलने वाले कार्य कुल 8,500 करोड़ रुपये के गये हैं। कंपनी को इन ठेकों के सहारे अगले वित्त वर्ष में बेहतर आमदनी और लाभ मिलने की उम्मीद है।
दूसरी तरफ आज कल्पतरु पावर के शेयर में कमजोरी देखने को मिली। बीएसई में कल्पतरु पावर का शेयर 473.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 499.00 रुपये पर खुला, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है। मगर सुबह बाजार खुलने के पहले 15 मिनटों में ही यह लाल निशान में पहुँच गया।
कारोबार के दौरान 465.50 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद अंत में यह 3.75 रुपये या 0.79% की कमजोरी के साथ 469.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,204.97 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 507.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 268.50 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!