शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) ने पूरा किया सोकतास इंडिया का अधिग्रहण

आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कपड़ा उद्योग कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) ने सोकतास इंडिया (Soktas India) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

सोकतास इंडिया तुर्की की विश्व प्रसिद्ध कपड़ा विक्रेता और निर्माता कंपनी सोकतास तेक्स्तिल सनायी (SOKTAS Tekstil Sanayi) की भारतीय सहायक कंपनी है।
ग्रासिम ने मार्च के पहले सप्ताह में सोकतास इंडिया की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए किये गये करार की घोषणा की थी। लेन-देन पूरी होने पर सोकतास इंडिया ग्रासिम की सहायक कंपनी बन गयी है।
ग्रासिम ने यह खरीदारी सौदा 165 करोड़ रुपये में किया है। सौदे के जरिये ग्रासिम की योजना प्रीमियम फैब्रिक बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने की है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को ग्रासिम का शेयर 27.70 रुपये या 3.34% की वृद्धि के साथ 858.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 56,435.09 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,115.00 रुपये और निचला स्तर 688.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!