शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल (GAIL) और बीएचईएल (BHEL) में हुआ करार

सरकारी कंपनियों गेल (GAIL) और बीएचईएल (BHEL) ने सौर आधारित बिजली परियोजनाओं की स्थापना में सहयोग करने के लिए हाथ मिलाया है।

करार के तहत गेल परियोजना डेवलपर की भूमिका में होगी, जबकि बीएचईएल इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और परियोजना प्रबंधन ठेकेदार होगी। साथ ही बीएचईएल किसी परियोजना के लिए सफल बोलीदाता बनने के बाद प्रारंभिक अवधि के दौरान संचालन और रखरखाव सेवाएँ भी देगी।
इस साझेदारी से दोनों कंपनियों को सौर ऊर्जा परियोजनाओं में पर्याप्त पोर्टफोलिओ बनाने के लिए अपनी प्रतिस्पर्धी शक्तियों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को प्राकृतिक गैस संचरण कंपनी गेल के शेयर में गिरावट आयी, जबकि बीएचईएल में 4.5% से ज्यादा की मजबूती आयी। गेल का शेयर 11.00 रुपये या 3.07% की गिरावट के साथ 347.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 78,318.61 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 398.80 रुपये और निचला स्तर 296.00 रुपये रहा है।
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन उपकरण निर्माता बीएचईएल का शेयर कल 3.40 रुपये 4.76% की बढ़ोतरी के साथ 74.90 रुपये पर रहा। इस भाव पर बीएचईएल की बाजार पूँजी 26,080.65 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख