शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : डॉ रेड्डीज, हैवेल्स इंडिया, जुबिलेंट फूडवर्क्स, श्रीराम ट्रांसपोर्ट और वेलस्पन कॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें डॉ रेड्डीज, हैवेल्स इंडिया, जुबिलेंट फूडवर्क्स, श्रीराम ट्रांसपोर्ट और वेलस्पन कॉर्प शामिल हैं।

एम्बेसी ऑफिस पार्क्स - कंपनी का शेयर आज सूचीबद्ध होगा।
मार्च वाहन बिक्री आँकड़े - मारुति सुजुकी, अशोक लेलैंड, एस्कॉर्ट्स, आयशर मोटर्स आदि
डॉ रेड्डीज लैब्स - जर्मन दवा नियामक ने दुव्वाड़ा फॉर्मुलेशन इकाई को मंजूरी दी।
वेलस्पन कॉर्प - कंपनी ने अपनी प्लेट और कॉइल मिल डिवीजन तथा 43 मेगावाट विद्युत विभाग की बिकवाली के जरिये 940 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान किया।
श्रीराम ट्रांसपोर्ट - कंपनी का बोर्ड 30 अप्रैल को वित्त जुटाने पर विचार करेगा।
कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स - बोर्ड ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 1.40 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया।
हैवेल्स इंडिया - कंपनी ने अपने गीलोथ प्लांट में एयर कंडीशनर का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया।
इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज - कंपनी ने डॉ आशिमा गोयल और अनीता जॉर्ज को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया।
क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण - कंपनी ने 93.83 करोड़ रुपये का एक प्रतिभूतिकरण पूरा किया।
टाइटन - कंपनी ने सहायक इकाई में हिस्सा बढ़ाया।
जुबिलेंट फूडवर्क्स - कंपनी की निदेशक रमणी निरुला ने इस्तीफा दिया। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!