शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नयी सिनेमा स्क्रीन शुरू करने की खबर से आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) का शेयर आज अपने 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा।

कंपनी ने चेन्नई (तमिलनाडु) में स्थित द मेरिना मॉल (The Marina Mall) में एक नये मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर का शुभारंभ किया है। इस थियेटर में 08 स्क्रीन और 1,820 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता है।
इन नयी स्क्रीन की शुरुआत के साथ आयनॉक्स के 139 मल्टीप्लेक्सों में 574 स्क्रीन हो गयी हैं, जिनमें कुल 1,35,786 सीटों के बैठने की क्षमता है। कंपनी के कुल मल्टीप्लेक्स देश के 67 शहरों में हैं।
उधर बीएसई में आयनॉक्स लीजर का शेयर 328.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 333.30 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 344.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी शिखर है।
11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 9.65 रुपये या 2.93% की वृद्धि के साथ 338.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,481.22 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 189.65 रुपये रहा है।
बता दें कि 1999 में शुरू हुई आयनॉक्स लीजर भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृख्लाओं में से एक है। आईनॉक्स लीजर को बिग सिने एक्सपो 2016 द्वारा 'टेक्नोलॉजी एडॉप्टर ऑफ द ईयर' अवार्ड दिया गया था। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!