शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विनिवेश की खबर से उछला वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) का शेयर

विश्व में बड़े व्यास वाले पाइप की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) के शेयर में करीब 8% की मजबूती देखने को मिल रही है।

वेलस्पन कॉर्प अपनी प्लेट और कॉयल मिल डिवीजन और 43 मेगावाट के विद्युत विभाग की बिकवाली करके 940 करोड़ रुपये जुटायेगी।
वेलस्पन कॉर्प ने अपनी मुख्य संपत्ति पर ध्यान केंद्रित करने और गैर-मुख्य परिसंपत्तियों के लिए रणनीतिक विकल्पों पर ध्यान देने का फैसला किया है। इन सौदों से प्राप्त धनराशि से वेलस्पन कॉर्प की बैलेंस शीट भी मजबूत होगी।
इसी खबर का वेलस्पन के शेयर पर काफी अच्छा असर दिखा है। बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर 135.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 141.80 रुपये पर खुल कर 149.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
साढ़े 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 10.65 रुपये या 7.85% की वृद्धि के साथ 146.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,880.26 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 186.90 रुपये और निचला स्तर 89.30 रुपये रहा है।
वेलस्पन ग्रुप की वेलस्पन कॉर्प की स्थापना 1995 में की गयी थी। इसका शुरुआती नाम वेलस्पन गुजरात स्थल रोहरेन है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख