शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने शुरू किये दो नये रेडियो स्टेशन

रेडियो प्रसारण कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने अपने दो नये रेडियो स्टेशनों का शुभारंभ किया है।

इनमें कंपनी का पहला नया रेडियो स्टेशन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित है। जून 1999 में शुरू हुई एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने यह रेडियो स्टेशन (91.1 एफएम) तीसरे चरण की नीलामी में अधिग्रहित किया था।
वहीं इसका दूसरा रेडियो स्टेशन मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने यह रेडियो स्टेशन (91.9 एफएम) भी तीसरे चरण की नीलामी में अधिग्रहित किया था। नये रेडियो स्टेशनों की शुरुआत की खबर से कंपनी का शेयर मजबूत स्थिति में है।
बीएसई में एंटरटेनमेंट नेटवर्क का शेयर 538.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 546.55 रुपये पर खुला और अभी तक के सत्र में 554.00 रुपये तक चढ़ा। ढाई बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.80 रुपये या 1.26% की मजबूत के साथ 545.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,598.75 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 751.80 रुपये और निचला स्तर 508.00 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि एंटरटेनमेंट नेटवर्क टाइम्स इन्फोटेनमेंट मीडिया (Times Infotainment Media) की सहायक कंपनी है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!