शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर बिक्री आँकड़ों से अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की उछाल

वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने आज अपने मार्च बिक्री के आँकड़े घोषित किये हैं। साल दर साल आधार पर अतुल ऑटो की मार्च बिक्री में 15.21% की वृद्धि हुई है। मार्च 2018 में 4,003 वाहनों के मुकाबले अतुल ऑटो ने 2019 की समान अवधि में 4,612 वाहन बेचे। वहीं साल दर साल आधार पर पूरे वित्त वर्ष 2018-19 अवधि में कंपनी की वाहन बिक्री 42,744 इकाई से 17.09% की वृद्धि के साथ 50,049 इकाई रही।
इससे पहले फरवरी में अतुल ऑटो की वाहन बिक्री साल दर साल आधार पर 3,621 इकाई के मुकाबले 13.39% की बढ़ोतरी के साथ 4,106 इकाई रही थी।
दूसरी तरफ बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 344.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 343.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 372.40 रुपये तक चढ़ा है। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 12.60 रुपये या 3.66% की मजबूती के साथ 356.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 782.49 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 466.00 रुपये और निचला स्तर 266.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख