शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की मार्च बिक्री में 26% की भारी गिरावट

साल दर साल आधार पर प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की मार्च बिक्री में 26% की गिरावट दर्ज की गयी।

हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च 2018 में 7,30,473 इकाइयों की तुलना में 2019 के समान महीने में 5,81,279 इकाइयाँ बेचीं। हीरो मोटोकॉर्प के अनुसार प्रणाली में इन्वेंट्री स्तर को नीचे लाने के लिए सचेत प्रयास के कारण मार्च महीने में बिक्री कम रही।
वहीं हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 78,20,745 वाहनों की बिकवाली की। वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही वाहन बिक्री के मामले में कंपनी की सबसे बेहतर तिमाही रही, जिसमें कंपनी ने 21 लाख गाड़ियाँ बेचीं। वहीं सितंबर में 7,69,138 वाहन बेच कर यह पहली दोपहिया वाहन कंपनी बनी, जिसने एक महीने में 7.50 लाख से अधिक वाहन बेचे।
दूसरी तरफ बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2,558.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,554.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर 2,599.30 रुपये तक ऊपर गया है।
करीब साढ़े 11 बजे हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 27.75 रुपये या 1.08% की बढ़ोतरी के साथ 2,586.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 51,654.37 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,862.00 रुपये और निचला स्तर 2,517.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!