शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के शेयर में 9% की जोरदार उछाल

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के शेयर में करीब 9% की जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में घरों की बिक्री के आँकड़े घोषित किये हैं। कंपनी ने जनवरी-मार्च के दौरान 2,900 से अधिक मकान बेचे, जिनका कुल क्षेत्रफल 37.5 करोड़ वर्ग फीट और बुकिंग वैल्यू 2,100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
गौरतलब है कि मकानों की बिक्री के मामले में जनवरी-मार्च तिमाही गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए अभी तक की सर्वश्रेष्ठ तिमाही रही, जिसमें पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले 50% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। बात दें कि जनवरी-मार्च से पहले अक्टूबर-दिसंबर गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए सबसे शानदार तिमाही रही थी।
बेहतर बिक्री आँकड़ों का कंपनी के शेयर पर जोरदार असर देखने को मिला। बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 813.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 856.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 894.25 रुपये तक चढ़ा, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
करीब सवा 12 बजे गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयरों में 71.15 रुपये या 8.75% की बढ़ोतरी के साथ 884.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,272.22 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 917.00 रुपये और निचला स्तर 462.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!