शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

20% के ऊपरी सर्किट पर पहुँचा टेरा सॉफ्टवेयर (Tera Software) का शेयर

आईटी सेवा प्रबंधन कंपनी टेरा सॉफ्टवेयर (Tera Software) का शेयर आज 20% के ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।
कंपनी के शेयर जोरदार बढ़ोतरी ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन (Odisha Power Transmission Corporation) से 422.85 करोड़ रुपये का ठेका हासिल होने के कारण आयी है। टेरा सॉफ्टवेयर ने ओडिशा पावर के साथ ओडिशा में ऑप्टिकल फाइबर ग्रिड नेटवर्क स्थापित करने के लिए करार किया है।
टेरा सॉफ्टवेयर सिस्टम एकीकरण और नेटवर्किंग, आईटी-सक्षम सेवाएँ और सॉफ्टवेयर विकास और परामर्श तथा ई-गवर्नेंस समाधान प्रदान करती है।
बीएसई में टेरा सॉफ्टवेयर का शेयर 41.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 42.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान साढ़े 11 बजे के करीब 50.25 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसका आज का ऊपरी सर्किट स्तर भी है। पौने 2 बजे भी यह 8.35 रुपये या 19.93% की मजबूती के साथ 50.25 रुपये पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 62.87 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 60.60 रुपये और निचला स्तर 22.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!