शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पावर (Adani Power) सात जिलों में स्थापित करेगी गैस वितरण नेटवर्क

अदाणी पावर (Adani Power) को तीन राज्यों के 7 जिलों में गैस वितरण नेटवर्क स्थापित करने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) की मंजूरी मिल गयी है।

इनमें मध्य प्रदेश के भिंड, दतिया और अन्नुपुर और उत्तर प्रदेश के ललितपुर और जलायूँ तथा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और कोरबा जिले शामिल हैं। इनमें पहले से अधिकृत क्षेत्रों को छोड़ दिया जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी पावर का शेयर 133.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 133.45 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 137.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 0.25 रुपये या 0.19% की गिरावट के साथ 133.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 14,638.47 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 137.80 रुपये और निचला स्तर 70.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!