शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इंद्रप्रस्थ गैस, इन्फोसिस, विप्रो, बायोकॉन और मास्टेक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इंद्रप्रस्थ गैस, इन्फोसिस, विप्रो, बायोकॉन और मास्टेक शामिल हैं।

इंद्रप्रस्थ गैस - कंपनी को सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क तैयार करने के लिए मंजूरी मिली।
इन्फोसिस - सहायक कंपनी को कुवैत के अहली यूनाइटेड बैंक से ऑटोमेशन सेवाओं के लिए ठेका मिला।
सुराना टेलीकॉम - कंपनी ने ग्लोबकॉम इन्फोटेक में 100% इक्विटी हिस्सेदारी बेच दी।
श्रेई इन्फ्रा - कंपनी 1,500 करोड़ रुपये तक के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।
विप्रो - विप्रो ने अपने वर्कडे ऐंड कॉर्नरस्टोन ओनडिमांड कारोबारी की बिक्री की।
बायोकॉन - कंपनी 33.3 करोड़ रुपये में दवा पदार्थ कारोबार बेचेगी।
महिंद्रा लाइफस्पेस - सीएफओ जयंत मनमदकार मनमादकर ने इस्तीफा दिया।
फोर्ब्स एंड कंपनी - कंपनी ने प्रोजेक्ट विसिनिया में 50% हिस्सा पाइकर रियल एस्टेट को सौंपा।
मास्टेक - मास्टेक ने डेनिस बैडमैन को मास्टेक समूह का मुख्य व्यवसाय अधिकारी नियुक्त किया।
ल्युमैक्स ऑटो - कंपनी ने हरियाणा में स्थित अपनी पीसीबी विनिर्माण इकाई बंद की।
एचईजी - भीलवाड़ा एनर्जी में हिस्सेदारी 29.48% से बढ़ा कर 49% करने के लिए बोर्ड की मंजूरी। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख