शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेमंड (Raymond) हुई रियल एस्टेट कारोबार में दाखिल

प्रमुख फैशन और खुदरा रिटेलर कंपनी रेमंड (Raymond) रियल एस्टेट कारोबार में दाखिल हो गयी है।

कंपनी ने रियल एस्टेट क्षेत्र में अपने पहले उद्यम के लिए रेमंड रियल्टी (Raymond Realty) नाम से एक नयी इकाई तैयार की है। 'गो बेयंड' नामक सेंट्रल थीम के साथ रेमंड ने क्वालिटी हाउसिंग बनाने की परियोजना शुरू की है।
रेमंड ने पहले चरण में 14 एकड़ में फैली एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट परियोजना की घोषणा की है, जिसमें 10 टावरों में 3,000 आवासीय इकाइयाँ होंगी। इस परियोजना के 5 सालों में तैयार होने की संभावना है, जिससे रेमंड को 3,500 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।
उधर बीएसई में रेमंड के शेयर में कमजोरी दर्ज की गयी। बीएसई में रेमंड का शेयर 816.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 831.05 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 843.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर आखरी घंटे में हुई बिकवाली से रेमंड का शेयर भी कमजोर हुआ।
सत्र के अंत में रेमंड का शेयर 7.85 रुपये या 0.96% की कमजोरी के साथ 808.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर रेमंड की बाजार पूँजी 4,962.95 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,151.70 रुपये तक चढ़ा और 593.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख